News
जांजगीर में 24 अप्रैल को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, दिर्घायु क्लिनिक में होगा आयोजन बच्चों के लिए अमृत

जांजगीर-चांपा:जिले के जांजगीर स्थित दिर्घायु क्लिनिक, लिंक रोड में 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को सुबह 10 से बजे स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू राठौर द्वारा किया जाएगा, जिसमें बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति से स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस संस्कार से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बार-बार होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है, साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास में भी लाभ होता है।आयोजकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की है।












