News

पुटपुरा में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

प्रशासनिक इलेवन एवं पत्रकार इलेवन के बीज खेला गया सद्भवाना मैंच

जांजगीर-चाम्पा।  जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पुटपुरा में स्व. श्रीमती सोनी राठौर की स्मृति में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा जांजगीर-चाम्पा के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू के मुख्य आथित्य में किया गया, वही अन्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पुटपुरा के सरपंच श्रीमती सुचिता राठौर, बनारी सरपंच देवनारायण सिदार, उप सरपंच दशरथ डाहरे मौजूद रहे। क्रिकेट शुभारंभ के बाद पहला सद्भवाना मैच प्रशासनिक इलेवन एवं पत्रकार इलेवन के बीज खेला गया, जिसमें पत्रकार इलेवन के पहले बल्लेबाजी में 8 ओवर में 67 बनाए, वही प्रशासनिक इलेवन में 8 ओवर में 69 रन बनाकर जीत हासिल किये। रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के सम्बंध में आयोजन समिति ने बताया कि स्व. श्रीमती सोनी राठौर की स्मृति में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 50 हजार 505 एवं कप ग्राम पंचायत पुटपुरा के सरपंच श्रीमती सुचिता राठौर द्वारा प्रदान किया जाएगा एवं द्वितीय पुरस्कार 20 हजार 202 रुपए एवं कप बलबीर सिंह द्वारा प्रदान किया जायेगा, साथी मैन ऑफ सीरीज 4100 रुपये सेवक राम राठौर एवं मनोज पटेल द्वारा प्रदान किया जायेगा। बेस्ट बैटमैन बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट फील्डर के लिए 1101-1101 रुपए भुनेश्वर साहू किसान मोर्चा जांजगीर चाम्पा द्वारा प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ के दौरान सुजीत राठौर, मेदनी राठौर, कुलदीप राठौर, सुरेन्द्र पाण्डेय, दीपक लसार, गौरव राठौर, हरिश डाहरे, अजय डहरिया, अभिषेक राठौर (छोटा), नरेश यादव, प्रदीप डाहरे, एकांत राठौर, पंकज डाहरे, भुनेश्वर लदेर, त्रिपेश पैगवार, अभिषेक राठौर (बोद), सुरज लसार, किशन गढेवाल, हरिश चंद राठौर, प्रभात लसार, ओमकेश्वर करियारे, परमेश्वर लसार सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Back to top button