जांजगीर-चांपा के हेमंत पैगवार बने भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी, युवाओं में खुशी की लहर

जांजगीर-चांपा के हेमंत पैगवार बने भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी, युवाओं में खुशी की लहर
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में जांजगीर-चांपा के युवा जनप्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य हेमंत पैगवार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के तहत जांजगीर-चांपा के युवा जनप्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य हेमंत पैगवार को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और सोशल मीडिया पर प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।हेमंत पैगवार लंबे समय से छात्र राजनीति, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छात्र हितों के मुद्दों पर उनका संघर्ष और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ उन्हें पार्टी के उभरते नेताओं में शामिल करती है।नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हेमंत पैगवार को बधाई देते हुए इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाएगा।प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाए जाने पर हेमंत पैगवार ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।












