Thursday, April 18, 2024
Homeसक्तीशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरथा में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के उपयोग...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरथा में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के उपयोग के बारे में दिया जानकारी।।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,सक्ती

सक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे जिले के अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के नोडल अधिकारी गायत्री सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सक्ति जिले के अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप की जानकारी 21 नवंबर को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा टीम की महिला प्रधान आरक्षक थाना सक्ति की बिंदु राज एवं आफसा परवीन (आरक्षक) के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आरके मन्नेवार की उपस्थिति में स्कूल के बालक बालिकाओं एवं शिक्षकों को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया इस ऐप के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले महिला व बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करवा कर जिसमें उन्हें साइन इन स्वयं के मोबाइल नंबर से कराया गया ऐप में महिलाएं बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, मानव तस्करी, एसिड अटैक, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध व महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायत रजिस्टर महिलाएं कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है बताया गया कि कानून के संबंध में किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही गई हमें सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता छवि राठौर के द्वारा करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता की बात कहते हुए एक स्पीकर से होने वाले पाठ की बात कही गई संस्था के प्रधान पाठक उमाशंकर राठौर ने साइबर सुरक्षा के प्रति पाल को बच्चों को जागरूक रहने का संदेश देकर सभी सहयोगी शिक्षक साथियों अतिथियों को धन्यवाद देकर आभार प्रदर्शन किया।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular