Thursday, March 28, 2024
Homeमुँगेलीगाय तस्कर की बाड़ी में 24 गायों की भूख से मौत क्षेत्र...

गाय तस्कर की बाड़ी में 24 गायों की भूख से मौत क्षेत्र में मची हड़कंप, गौ सेवा आयोग अब तक नहीं बना पाए गाय को सुरक्षित रखने कोई योजना।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज::::कोठार में तड़पकर मरीं 24 गायें, 3 दिन से थी भूखी-प्यासी
शनिवार को लोगों को इसका पता चला तो हंगामा मच गया। तत्ककाल प्रशासन को सूचना दी गई। अधिकारियों ने कीचड़ भरे बाड़ी से पहले तीन गायों का शव निकाला। कुछ देर बाद 17 और गायों का शव मिला।छत्तीसगढ़ में गायों के साथ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। प्रदेश के मुंगेली जिले के पथरिया में 24 गायों की मौत हो गई है। ये गाएं एक तस्कर के बाड़े में बंद थीं। तीन दिन से चारा-पानी नहीं मिलने की वजह से गायों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बाड़े में मौजूद दूसरी गायें भी गंभीर रूप से बीमार हैं।जानकारी के अनुसार, पथरिया कस्बे में प्रशासन ने पिछले दिनों खुले में घूमने वाले मवेशियों को बांधकर रखने की हिदायत दिलाई थी। वहां मवेशियों के खरीद-फरोख्त का कारोबार करने वाले छेदी उर्फ दरश गेंदले ने कई गायों को अपनी बाड़ी में बंद कर दिया। वहां कीचड़ था, और चारे-पानी का कोई इंतजाम नहीं था। इस पर भी वह व्यक्ति गायों को बिना चारा-पानी दिए ही अपने रिश्तेदार के यहां चला गया। इधर भूख-प्यास से तड़प रहे गाय और बछड़े मरने लगे। शनिवार को लोगों को इसका पता चला तो हंगामा मच गया। तत्ककाल प्रशासन को सूचना दी गई। अधिकारियों ने कीचड़ भरे बाड़ी से पहले तीन गायों का शव निकाला। कुछ देर बाद 17 और गायों का शव मिला।बाद में कुछ और बीमार गायों ने दम तोड़ दिया। प्रशासन ने आनन-फानन में डॉक्टरों की टीम बुलाकर वहीं इलाज शुरू कराया। गायों के खाने-पीने का इंतजाम किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जिस व्यक्ति छेदी राम की बाड़ी में गायें बंधी हुई थी वह गायों की तस्करी के मामले में जेल भी जा चुका है। अभी वह फरार है। पुलिस ने पशु क्रूरता कानून के तहत मामला दर्ज किया है। SDM प्रिया गोयल ने बताया, मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कथित मवेशी तस्कर फरार है। इस मामले में पशु क्रूरता निवारण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

15-20 साल से तस्करी कर रहा है छेदी

पथरिया में वार्ड 14 के पार्षद प्रकाश राय ने कहा, जिस व्यक्ति छेदीराम पिता धरमू के घर में गायों की मौत हुई है वह पिछले 15-20 साल से मवेशियों की तस्करी कर रहा है। उनके बार-बार मना करने पर भी उसने काम नहीं छोड़ा। कई बार शिकायत के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज स्थिति इतनी बदतर हो गई कि, उसके घर में 24 गायें मरी पड़ी हैं।

पुलिस जांच प्रारंभ
इस मामले में Police ने अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है आरोपी के दो-तीन रिश्तेदारों को हिरासत में भी लिया गया है। तहसीलदार शिवम पाण्डेय ने बताया, Police सभी आरोपियों और गवाहों के बयान ले रही है। पुलिस पूरा रिकॉर्ड खंगालेगी कि,ऐसा कैसे हुआ। विधिवत जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।गायों की मौत पर विपक्ष भी हमलावर
पथरिया में एक साथ 24 गायों की मौत पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा हमलावर है। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा, मवेशी तस्करों का अत्याचार इस कदर बढ़ चुका है कि बेजुबानों को भूखे-प्यासें, कीचड़ों में रखकर तड़पाया जा रहा है। पथरिया में गायों की मौत हुई है। सरकार को हैवानियत की हद पार करने वालों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कौशिक ने कहा, गौ-रक्षा के नाम पर प्रदेश की जनता से झूठ कहने वाली कांग्रेस सरकार इस गौ-हत्या की जिम्मेदार है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular