News

पड़रिया तालाब में डूबे युवक का शव डीडीआरफ टीम ने किया बरामद

 

जांजगीर-चाम्पा। जिले के ग्राम पड़रिया स्थित तालाब में युवक के डूबने की सूचना सोमवार को डायल-112 रायपुर के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिला सेनानी सुश्री योग्यता साहू के मार्गदर्शन में नगर सेना एवं डीडीआरफ जांजगीर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत और अथक प्रयास के बाद तालाब से दीपक कंवर (28 वर्ष), पिता शिवनारायण कंवर, निवासी ग्राम कटघरी, थाना अकलतरा का शव बरामद किया गया। इसके बाद शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना अकलतरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू अभियान में सैनिक महावीर, दिलदार, अतुल पांडे, हरीश राठौर एवं अश्वनी राठौर ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम की तत्परता एवं समन्वित प्रयास से रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button