भृत्य ने लगाया डीईओ कार्यालय में पदस्थ कलर्क पर रिश्वत मांगने का आरोप
शासकीय उच्तर माध्यमिक विद्यालय सिवनी (चाम्पा) में पदस्थ हैं भृत्य


कैलाश कश्यप/हरीश राठौर
कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा से शिकायत कर की कार्यवाही की मांग
जांजगीर-चाम्पा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर-चाम्पा में पदस्थ एक कलर्क पर भृत्य ने रिश्वत मांगने व मानसिक प्रताड़ना कर जबरन अटैचमेंट करने का आरोप लगाया हैं। बकायदा इसकी शिकायत भृत्य ने कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की हैं। बलौदा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतर्गत शासकीय उच्तर माध्यमिक विद्यालय सिवनी (चाम्पा) में पदस्थ युगेन्द्र कुर्रे में अपने कलेक्टर से किये लिखित शिकायत में कहा कि मैं अत्यंत पीड़ा और विवशता के साथ आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूँ कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर-चाम्पा में पदस्थ कलर्क किसलेय घृतलहरे द्वारा मुझसे पहले 15 हजार और 45 हजार की अवैध राशि ली गई। इसके पश्चात पुनः उनके द्वारा 60 हजार की मांग की गई। जब मैंने उक्त अवैध मांग पूरी करने से इनकार किया तो मुझे दबाव बनाकर एवं प्रताड़ित करते हुए कार्यालय में जबरन अटैच किया जा रहा है। भृत्य युगेन्द्र कुर्रे ने बताया कि यह कृत्य न केवल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियमए 1988 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है, बल्कि एक शासकीय कर्मचारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं पद के दुरुपयोग का भी गंभीर मामला है। युगेन्द्र ने बताया कि मैं ईमानदारी से कार्य करता आया हूँ। इस प्रकार का दबाव एवं अवैध मांग मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत कष्टदायक है। उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए अवैध राशि की मांग पर उचित कार्यवाही किया जाए और जबरन किए जा रहे अटैचमेंट से राहत प्रदान की जाए। भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रताड़ना से मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। आवेदक ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सभी जानकारी एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही हैं।










