News

समाजिक भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर – राजकुमार साहू

सभापति ने किया पटेल समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

हरीश कुमार राठौर

जांजगीर-चाम्पा। जिले जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम अमोरा में पटेल समाज द्वारा संगठित होकर सामाजिक सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राजकुमार साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पटेल समाज द्वारा सामाजिक एकता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं के खर्च से समाज भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह भवन समाज की बैठकों, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि भवन निर्माण में किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं ली गई है, बल्कि समाज के लोगों के आपसी सहयोग और आर्थिक योगदान से कार्य किया जा रहा है। इससे समाज में आत्मनिर्भरता और एकजुटता की भावना मजबूत हुई है। समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी धरोहर सिद्ध होगा। समाजजनों ने भवन निर्माण में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख बाल मुकुंद पटेल, जनपद सभापति आरती तिवारी, सरपंच राकेश कश्यप, आचार्य अमित मिश्रा, नवल सिंह, खम्हन तिवारी, प्रमोद साहू सहित पटेल समाज से एवं ग्राम के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button