News

उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति की मांग को लेकर एनएसयूआई ने घेरा विश्विद्यालय

विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में हुआ आयोजन

कैलाश कश्यप, हरीश कुमार राठौर

जांजगीर-चाम्पा। शहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा जारी पूरक परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट होकर जांजगीर चांपा जिले के विभिन्न महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय पहुंचकर सूचना के अधिकार के तहत उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति की मांग को लेकर  विश्वविद्यालय का घेराव किया गया। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी मुख्य परीक्षा में बीएससी गणित संख्या के बहुत से छात्रों को पूरक दिया गया था, जिसके पश्चात छात्रों द्वारा पूरक परीक्षा दिलाया गया परंतु छात्रों का आरोप है कि बहुत अच्छे से परीक्षा दिलाने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को एक ही विषय गणित में फेल कर दिया गया है कुछ छात्रों ने तो यहां तक आरोप लगाया कि सही उत्तर लिखने के बावजूद उन्हें शून्य नंबर प्रदान किए गए हैं, परिणाम से असहमति जताते हुए विद्यार्थियों द्वारा सूचना के अधिकार के तहत अपनी कॉपी की मांग की गई थी, परंतु  प्रबंधन द्वारा छात्रों को सूचना का अधिकार लगाने से रोका जा रहा था एवं किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर टीसीएल, गर्ल्स कॉलेज, एमएमआर कॉलेज चांपा, भीमराव अंबेडकर कॉलेज, छात्रों ने मंगलवार को बड़ी संख्या में विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व विश्विद्यालय का घेराव कर छात्रों क आरोप है कि हर वर्ष छात्रों के उत्तर पुस्तिका के जांच में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे छात्रों के  साथ उनके अभिभावकों में भी खासी नाराजगी देखी जा रही है, विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष इसी तरह की परीक्षा परिणाम जारी करने की वजह से प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय से संबंध रखने वाले विभिन्न महाविद्यालय में छात्रों के एडमिशन में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय ने एक हफ्ते का समय मांगा है एवं छात्रों को आसपास किया कि एक हफ्ते के भीतर उनके उत्तर पुस्तिका उन्हें प्रदान की जाएगी तब जाकर कहीं छात्र शांत हुए एवं प्रदर्शन समाप्त किया। घेराव में प्रमुख रूप से अमन  तिवारी, गौतम  कटारे, चेतन देवांगन, हर्ष शुक्ला, ऋतु सांडे, मंजू,श्रेया थवाईत सोनिया केवट प्रभा कुमारी धीवर, यशवंत सूर्यवंशी ओम देवांगन, मनीष सूर्यवंशी, मुस्कान राठौर रितु यादव, अमन सिंह ठाकुर, देवंती ग्वेल, धनिष्ठा सिदार, पिंकी सिद्धार्थ रिंकी चौहान, रोशन गुप्ता, चंद्रमणि साहू, अनन्या पांडे श्रेया सोनी, पल्लवी जांगड़े, पूजा कौशिक, कविता केवट देवंती कंवर, नंदिनी खरे ,लखेश्वर कश्यप, अंजलि साहू आरती यादव ,सुषमा, प्रेमलता, रानी, पिंकी, सीमा, हेमलता सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्र मौजूद रहे।

Back to top button