जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव का शुभारंभ या समापन प्राचीन विष्णु मंदिर से करने की मांग
जिला मुख्यालय के वार्ड नं 12 के पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा मांग भरा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा। जिला सहित प्रदेश में पहचान बन चुकी जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक मेला आयोजित होने के पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजन को और भव्यता से करने के लिये कलेक्टर को मांग भरा ज्ञापन सौंपा जा रहा हैं। इसी तारतम्य में नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अंतर्गत वार्ड नं 12 के पार्षद श्रीमती खुशबु उमेश राठौर ने कलेक्टर को एक मांग भरा ज्ञापन सौंपा हैं, अपने ज्ञापन में श्रीमती राठौर ने बताया कि जांजगीर शहर में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक मेला का आयोजन किया जाता रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम का प्रथम वर्ष आयोजन शुभारंभ एवं समापन कार्यक्रम जांजगीर स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर में किया गया था। चूंकि प्राचीन विष्णु मंदिर का निर्माण राजा जाज्वल्यदेव के द्वारा कराया गया था एवं कार्यक्रम भी राजा जाज्वल्यदेव देव के नाम से रखा गया है, परन्तु पिछले कार्यक्रमों में प्राचीन विष्णु मंदिर की उपेक्षा की गई। उन्होंने कलेक्टर से विष्णु मंदिर की गरिमा को देखते हुए जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक मेला का शुभारंभ अथवा समापन कार्यक्रम विष्णु मंदिर परिसर में कराने की मांग की हैं।
————–










