नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने गौरव सिंह,कार्यकर्ताओं में उत्साह।

नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने गौरव सिंह,कार्यकर्ताओं में उत्साह
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक से युवा चेहरे गौरव सिंह हरदी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
गौरव सिंह हरदी की नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। सभी वर्गों के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
इस अवसर पर गौरव सिंह हरदी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे आभारी हैं और इस जिम्मेदारी का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे नवागढ़ ब्लॉक के बुजुर्गों, महिलाओं और युवा साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।गौरव सिंह हरदी ने अपने नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधायक अकलतरा राघवेंद्र कुमार सिंह, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।












