क्राइम
Trending

कलयुगी पति पत्नी

जांजगीर-चांपा : जिले में रविवार को वैवाहिक विवाद ने दो अलग-अलग घरों को तबाह कर दिया। एक ही दिन हुई इन दो दर्दनाक घटनाओं से पूरे क्षेत्र में सनसनी और मातम छा गया है।पहली घटना जांजगीर नगर की है। यहाँ पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने धारदार चाकू से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। आरोपी पति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दूसरी वारदात चांपा नगर के मंझली तालाब के पास हुई। यहाँ एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला सीधे थाने पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घर को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दोनों घटनाओं के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन यह साफ है कि वैवाहिक कलह और आपसी विवाद ने दो परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। एक दिन में पति-पत्नी के बीच हुई दो खौफनाक वारदातों ने जिले को दहला दिया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं।

 

Back to top button