News

सीएम साय के औचक दौरे में अधिकांश अधिकारी मिले अनुपस्थित, माता कौशल्या की जन्मभूमि कोसला में मचा हड़कंप।

 

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शनिवार को अचानक जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला पहुंच गए। माता कौशल्या की जन्मभूमि माने जाने वाले कोसला गांव में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से उतरते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान कई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर अनुपस्थित मिले, जिससे प्रशासनिक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए।मुख्यमंत्री के अचानक आगमन की सूचना मिलते ही गांव में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याएं और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी बातें भी रखीं। वहीं दूसरी ओर, सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर और निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी पहले से मौजूद नहीं थे, जिसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।मुख्यमंत्री ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। अचानक हुए इस दौरे के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई और अधिकारी व्यवस्था संभालने में जुट गए।

Back to top button