भाजपा ने षड्यन्त्र पूर्वक जैजैपुर विधायक को भेजा जेल – जय सिंह अग्रवाल
कांग्रेस के पूर्व मंत्री, पामगढ़ विधायक व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने जाना विधायक बालेश्वर साहू का हाल


जांजगीर-चाम्पा। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल शनिवार को जिला जेल खोखरा पहुंचे, जहां उन्होंने जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की। इस दौरान पामगढ़ के कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश, जांजगीर-चाम्पा के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि जैजैपुर विधायक पर ये सब कार्यवाही भाजपा की सोची समझी साजिश हैं, यह पूरा मामला 10 साल पुराना था, तो इस पर अभी क्यो कार्यवाही की गयी। श्री अग्रवाल बताया जैजैपुर विधानसभा चुनाव में दिग्गजों को पछाड़ते हुए बालेश्वर साहू हजारों मतों से विजयी हुए थे, यह बात भाजपा को नहीं पची और भाजपा सरकार बनती हैं, उन्होंने हमारे कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर कार्यवाही करना शुरू कर दिये, और अंततः उन्हें षड्यन्त्र पूर्व जेल भेज दिया गया। विदित हो कि कांग्रेस नेताओं ने विधायक बालेश्वर साहू का हालचाल जाना और उनसे लंबी चर्चा की। गौरतलब है कि विधायक बालेश्वर साहू 42 लाख 78 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी हैं और वर्तमान में न्यायिक रिमांड पर जिला जेल खोखरा में हैं। बता दे की विधायक बालेश्वर साहू 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे, इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।













