जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों के लोगों का प्रधानमंत्री आवास का सपना होगा पूरा।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्रामीण जनो को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण नवागढ़ क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2016- 20 तक कूल 6980 आवास स्वीकृत हुई है इसमें से 6414 हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो गए हैं जिसमें जिसमें 566 आवास अधूरे है जिनके क़िस्त के लिए केंद्र और राज्य शासन द्वारा क़िस्त की पेशकश की जा रही है
अब तक पहला क़िस्त 6980 दूसरी किस्त 6756 और तीसरी किस्त 6585 एवं चतुर्थ किस्त 2446 प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को रिलीज हो चुकी है शेष राशि निर्धारित स्तर पूर्ण करने के बाद आगामी किस्त भी दिया जाएगा कार्यवाहक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीणों द्वारा इसे संकलित किया गया है ।
प्रधानमंत्री आवास अब तक जिनके आवास अपूर्ण है उनको जल्दी से जल्दी पूर्ण कर हितग्राही अपने शेष राशि ले। इस तरह नवागढ़ के 94 पंचायतों को निर्देशित किया गया है
इसकी सटीक जानकारी प्रधानमंत्री आवास विकासखंड समन्वयक यशवंत नारायण कश्यप ने दी है।












