Wednesday, April 24, 2024
Homeजांजगीर चांपामड़ई मेला एवं डांस प्रतियोगिता प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के...

मड़ई मेला एवं डांस प्रतियोगिता प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के मुख्यआतिथ्य में संपन्न।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

’’भूपेश सरकार के आने के बाद छत्तीसगढ़ संस्कृति त्यौहार, खेल, छत्तीसगढ़ परंपरा को ऊचाई मिला है, लोग अपने पारंपरिक रहन सहन की ओर लौट रहे है, उसी का एक उदाहरण है मड़वा का भव्य मड़ई मेला’’ उक्त बातें ग्राम मड़वा मे आयोजित मड़ई मेला एवं डांस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा। कार्यक्रम को नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल साव, व्याख्याता दीपक यादव, सरपंच श्रीमती रेशमी तुला पटेल, जनपद सदस्य मिल सिंह कंवर, सरपंच प्रतिनिधि सोनू राठौर, नम्रता कन्हैया राठौर अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा, श्रीमती गंगा भुनेश्वरी सिंह उपसरपंच मड़वा, श्रीमती बबली आर.के. यादव सरपंच कुदरी, श्रीमती विमला ओमप्रकाश कुर्रे सरंपच कुलीपोटा, श्री गजेन्द्र जगत सरपंच लछनपुर, यशवंत कुमार पटेल सरपंच बसंतपुर, श्री पी.एस.कंवर एन.टी.पीसी सिपत, खम्हन सिंह कंवर ने भी सम्बोधित किया। संचालन अशोक साहू और आभार सरपंच प्रतिनिधि बबलू पटेल ने किया। मड़ई मेला मे आस-पास गांव के ग्रामीण जन भारी संख्या मे उपस्थित थे।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular