आर.डी. इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल सलखन में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का हुआ भव्य आयोजन

आर.डी. इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल सलखन में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का हुआ भव्य आयोजन
रजनी कश्यप @ :: सलखन/नवागढ़ आर.डी. इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल सलखन में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का पर्व एक साथ उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और कृष्ण-राधा की झांकियों ने पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उत्सव का माहौल बना दिया। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यालय में दोनों पर्वों का एक साथ आयोजन बच्चों और शिक्षकों के लिए यादगार बन गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक रजनी कश्यप सहित शिक्षिकाएं बबीता मल्होत्रा, विंधेश्वरी पटवा, मधु साहू, शांति वर्मा, धनेश्वरी साहू, अनामिका रत्नाकर, गीता रात्रे, बिंदु यादव, नीलम रात्रे, वर्षा सिंह, रंजन दिवाकर, ललिता बाई शाह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे आयोजनों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।












