महात्मा गांधी के विचारों पर चलने सदस्यता अभियान जरूरी ..शाश्वत धर दिवान।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: बम्हनीडीह ब्लाक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर मे सदस्यता अभियान को गति देने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की योजना बैठक जैजैपुर रेस्ट हाउस में रखा गया जिसमे बैठक के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके पूण्य तिथि पर याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई जैजैपुर कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी शाश्वत धर दीवान ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया एवम गांधी जी के विचारधारों पर चलने देश प्रेम की भावनाओ के प्रसार के लिए कांग्रेस की सदस्यता अभियान से जुड़ने आम लोगो से अपील करने की बात कही वही युवा नेता संदीप यादव ने भी पार्टी को मजबूत करने अभियान को तेज करने को कहा इस अवसर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंदकुमार चंद्रा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बलराम चंद्रा विनोद खुंटे आई टी सेल अध्यक्ष जैजैपुर विधानसभा, उमाशंकर चंद्रा ब्लाक महामंत्री, अनु पलांगे, किशोर महंत, सन्नी यादव, बलराम दास वैष्णव, मनोज गबेल, नंदलाल सिदार ,नरेश कर्ष हेतराम देंवागन,खम्हन साहु,भीम चंद्रा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











