News

एनएसयूआई के छात्रों ने किया अकलतरा कॉलेज का किया घेराव।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा के मांग करते हुए 25 मार्च 2022 को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के व्दारा आफ लाइन वार्षिक परीक्षा लिए जाने के विरोध में, ठा. इंद्रजीत सिंह शासकीय महाविद्यालय अकलतरा का घेराव करते हुए, ऑन लाइन वार्षिक परीक्षा आयोजित करने तीन सूत्रीय मांगों के संदर्भ में, कालेज परिसर का घेराव समाप्ति पर, कालेज के प्रिंसपल को पूर्व nsui जिला महासचिव जयदीप सिंह यश जैन अयफाज मेमन के नेतृत्व में सैकडो छात्र – छात्राओं व्दारा, कुलपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया ।
छात्रों ने जैसी शिक्षा – वैसी परीक्षा के संबंध में निम्नांकित तीन सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा :-
1.- सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न करायी जाए।
2.- पाठ्यक्रम में 30% की कटौती कर 70% सिलेबस के साथ परीक्षा करायी जाए।
3.- तत्कालीन समय सारणी को निरस्त कर कम से कम एक से डेढ़ महीने बाद परीक्षा आयोजित करायी जाए।
छात्रों की न्यायोचित मांगों पर तत्काल कार्यवाही कर, छात्रों के हित में ऑन लाइन परीक्षा आयोजित नहीं कराये जाने पर छात्रों के कडे विरोध का सामना करना होगा।

Back to top button