
जांजगीर-चाम्पा। लॉड्री संघ जांजगीर की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सामाजिक व्यवसाय के विकास हेतु चर्चा हुई। इस दौरान पुष्पेन्द्र निर्मलकर ने
धर्मान्तरण रोकने के लिये सभी को मिलकर काम करने एवं भविष्य में चिन्हाकित क्षेत्रो में जाकर सामाजिक परिवारों को पुनः हिन्दू धर्म में वापसी की बात कही। उपरोक्त बैठक में सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार लाँड्री संघ की बैठक, मासिक शुल्क एवं समाज विकास जैसे विषयो पर चर्चा हुई। इस बैठक में अजय निर्मलकर, पुष्पेंद्र निर्मलकर, कृष्ण कुमार, गुहाराम बरेठ, लहरी बरेठ,सरवन बरेठ, इंदराम, सहदेव, रमेश, कल्लू, दिनेश, राजकुमार उपस्थित रहे। बैठक के अंत में गुहाराम ने सभी का आभार किया।










