Monday, April 29, 2024
Homeजांजगीर चांपास्वीप अंतर्गत नव मतदाता महिलाओं का सम्मान कर दिलाई शपथ।

स्वीप अंतर्गत नव मतदाता महिलाओं का सम्मान कर दिलाई शपथ।

@झंकृति साहू::जांजगीर-चांपा 7 फरवरी 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा निर्देशन में जिले के समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत मुख्यालयों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अंतर्गत नव मतदाता महिलाओं को शपथ, नवमतदाता महिलाओं का सम्मान किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव मतदाता महिलाओं मतदान के प्रति जागरूक करना, मतदान के महत्व को बताना एवं मतदान के लिये प्रेरित करना है। महिलाओं को परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया की प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप में उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता के अधिकार एवं महत्व को बताया गया की भारत एक लोकतांत्रिक देश है देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाये रखने के लिये मतदान अवश्य करें क्यांेकि मतदान हमारा अधिकार ही नही बल्कि कर्त्तव्य भी है जिसका उपयोग हमे समाज हित में करना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने कहा कि सही व्यक्ति का चुनाव कर हम देश व समाज का भविष्य तय कर सकते है एक-एक मत बहुमूल्य है इसलिए मतदान का उपयोग किसी के बहकावे या लालच में आये बिना सही व्यक्ति के चुनाव में करना चाहिए।

 

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular