अकलतरा विधायक के प्रयास से 163.09 लाख रुपए के विकास कार्यों की मिली मंजूरी
एक दर्जन गांवो में बनेगा सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन एवं पक्की सड़क सह नाली

हरीश कुमार राठौर
जांजगीर-चाम्पा। अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा विकास कार्यों के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणाम स्वरुप अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों क़ो लगातार मंजूरी मिलती जा रही है। इसी कड़ी में वर्तमान में क़ृषि उपज मंडी समिति-अकलतरा अंतर्गत आने वाले गाँवो के विकास कार्यों के लिए 163.09 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसमें विधानसभा क्षेत्र के ग्राम -बनाहील में 19.45 लाख रुपए के लागत राशि से सीसी रोड सह नाली निर्माण, ग्राम-कल्याणपुर, कोटमीसुनार, परसाही(बाना), पकरिया(झूलन), अर्जुनी, रोगदा, कटनई, चंगोरी एवं करहीडीह में 17-17( सत्रह-सत्रह) लाख रुपए लागत राशि से प्रत्येक गावों के सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है।इस प्रकार कुल 163.09 लाख रुपए के विकास कार्यों क़ो स्वीकृति प्राप्त हुईं है। जिसकी ऑनलाइन निविदा विभाग द्वारा जारी की जा चुकी है, कुछ दिनों में अनुबंध पश्चात काम भी प्रारभ हो जायेगा।
पारदर्शिता व सक्रियता का मिल रहा है क्षेत्र को लाभ
अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह क्षेत्र के विकास कार्यों क़ो लेकर काफ़ी संवेदनशील एवं सक्रिय है।जिसका लाभ क्षेत्र क़ो विकास कार्यों के रूप में लगातार मिल रहा है। विधायक द्वारा अपनी विधायक निधि के कामों क़ो पारदर्शीता के साथ सभी गावों एवं नगरों में सामान रूप से करा रहे है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे कामों के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना,मनरेगा अभिसरण, पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति प्राधिकरण, सी.एस.आर अन्य कई मदों से कार्य स्वीकृत करा रहे है।












