जाजवल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जांजगीर किंग्स के नाम
मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में 4 दिवसीय हॉकी मैदान हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन

जांजगीर-चाम्पा। मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित जाजवाल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम सेमी फाइनल में जांजगीर चैलेंजर ने 7-1 से पराजित किया व द्वितीय सेमी फाइनल में जांजगीर किंग्स ने जांजगीर पैंथर को 2- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व मार्ग दर्शित करने के लिए जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जांजगीर चांपा जिले में हॉकी खिलाड़ियों के प्रतिभा के विकास के लिए पुरा प्रयास किया जायेगा। यहां के खिलाड़ियों की हरसंभव मदद की जायेगी। जांजगीर चांपा जिले के हॉकी खिलाड़ि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर जांजगीर चांपा जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। जांजगीर चांपा जिले के हॉकी खिलाडियों को उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर भारत देश के लिए खेलने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिशिर द्विवेदी व पवन कश्यप भी उपस्थित थे। फाइनल में जांजगीर किंग्स ने जांजगीर चैलेंजर को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरस्कार वितरण व समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत अंबेश जांगड़े पूर्व संसदीय सचिव भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांजगीर चांपा जिले का नाम गौरवान्वित करने का आवाहन किया। भाजपा संगठन प्रभारी जशपुर अमर सुल्तानिया ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन व धैर्य के साथ हॉकी खेलने की प्रेरणा दी। भाजपा जनसेवक जांजगीर चांपा रवि पांडे ने सभी खिलाड़ियों को हॉकी खेल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में लगन व मेहनत के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित व मार्गदर्शित किया। उन्होंने जांजगीर चांपा के हॉकी खिलाड़ियों के खेल प्रतिभा की प्रशंसा की। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने जांजगीर चांपा के हॉकी खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम कर बेहतर हॉकी खेलने की सीख दी। नंदिनी रजवाड़े ने कहा कि यहां के खिलाड़ि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खेल का प्रर्दशन कर रहे हैं जो गौरव की बात है। इस दौरान शिक्षा जगत से पधारे हेमलता शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए जीते हुए खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। वही श्रीमती रेखा गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल और हॉकी खेल के विकास के लिए हरसंभव मदद किया जायेगा। इस अवसर पर मंच में मोहन यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, योगेश चौरसिया पार्षद, अजीत गढ़वाल, पुष्पेंद्र निर्मलकर, जितेंद्र खांडे, सुनील पांडे, पत्रकार हरीश राठौर, मनीष चंद्रा, कैलाश कश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेशवर कहरा, संयोजक राजीव ठाकुर, सचिव राकेश गढ़वाल, उपाध्यक्ष अजीत गढ़वाल, देवा गढ़वाल, चंद्रजीत सोनवान, सोमदेव खरे, दीपक खरसन, पुष्पेंद्र गढ़वाल, अमित परमहंस, पप्पू सारथी, अक्षय धीवर, रितिक कहरा, राज कटकवार, दीपक आदित्य, संजना साहू, सीमा रोहिदास, सोनाली यादव, खुशबू साहू, संजना गोंड, गोलू दुबे नीलिमा टोप्पो वैशाली शर्मा ऋचा राठौर रिया यादव, रुखसार, कमल व अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोपेशवर कहरा व आभार प्रदर्शन राजीव ठाकुर ने किया।












