News

दर्द से जूझते मरीज के लिए विधायक कश्यप बने जीवन की उम्मीद

जिला अस्पताल में इंसानियत की एक मार्मिक तस्वीर आई सामने

जांजगीर-चाम्पा। जब आधी रात जिला अस्पताल के एक वार्ड में एक मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था, तब उसी समय इंसानियत की एक मार्मिक तस्वीर भी सामने आई। मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी और सूचना मिलते ही जांजगीर–चांपा विधायक ब्यास कश्यप स्वयं अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के रक्तदान किया और उस अनजान मरीज के लिए जीवन की नई उम्मीद बन गए। जनता के बीच कहे गए “कतरा-कतरा लौटाने” के वादे को उन्होंने शब्दों में नहीं, बल्कि अपने कर्म से सच कर दिखाया। यह दृश्य न केवल भावुक करने वाला था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि अगर चाहें तो संवेदनशीलता और सेवा से लोगों का भरोसा जीत सकते हैं। विधायक के इस कदम से अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और परिजनों की आंखें नम हो गईं और सभी ने इसे सच्चे जनसेवक की पहचान बताया।

 

Back to top button