Monday, May 13, 2024
HomeNewsपूर्व विधायक को चढ़ा विधायकी का बुखार,सीएम के कार्यक्रम में बंटे विधायक...

पूर्व विधायक को चढ़ा विधायकी का बुखार,सीएम के कार्यक्रम में बंटे विधायक के कलेंडर और टी शर्ट,असमंजस्य में आए कार्यकर्ता

जांजगीर,,,जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा के पूर्व विधायक के कारनामे ने आज भाजपा की किरकिरी कर दी है लोग मजे ले लेकर यह कह रहे है की सौरभ सिंह का विधायकी का भूत अभी तक नही उतरा है,दरअसल आज अकलतरा के ग्राम पहारिया में आयोजित लोक सभा विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने आम सभा को सम्बोधित किया और लोक सभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े की जीत के लिए क्षेत्र की जनता से वोट की मांग की, इसी कार्यक्रम मे कुछ लोगो ने टी शर्ट और शौर्याजलि कैलेंडर का वितरण किया, टी शर्ट मे सौरभ सिंह अकलतरा विधायक और कलेन्डर मे भी अकलतरा विधायक 2024 लिखा है, इस कलेन्डर को देख कर भाजपाई असमंजस में पड़ गए वही इसका वीडियो वायरल होने के बाद अब कई लोग भाजपा के पूर्व विधायक की चुटकी लेते हुए बोल रहे है की जिले मे बीजेपी के सूपड़ा साफ होने के बाद भी प्रत्याशी और पूर्व विधायक का अभी भी विधायक का भूत नहीं उतरा है,

2023 विधानसभा चुनाव में आठों सीट से भाजपा का हो गया था सूपड़ा साफ,,

2023 के विधानसभा चुनाव में जांजगीर लोक सभा से ही भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है जिसमे से एक सीट अकलतरा की भी है जिसमे पूर्व में भाजपा के कट्टावर नेता सौरभ सिंह विधायक थे जो कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह से हार गए थे,

RELATED ARTICLES

Most Popular