महासमुंद

पूर्व विधायक के परिवार से जुड़े विवादित समाचार पर DSP नंद ने भेजा मानहानि का नोटिस नामी अखबार में बिना पड़ताल के किया था खबर प्रकाशन।

 

महासमुंद। पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद की बेटी और महासमुंद जिले की उप पुलिस अधीक्षक (DSP) दिनेश्वरी नंद ने संपादकों को मानहानि का नोटिस भिजवाया है। यह नोटिस 22 दिसंबर 2024 को प्रकाशित दो समाचारों के संदर्भ में दिया गया है।

नामी अखबार ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के बेटे की गाड़ी से 151 किलो गांजा बरामद होने का दावा किया गया था। खबर में यह भी कहा गया था कि गाड़ी लोकेन्द्र बघेल चला रहे थे, जो पूर्व विधायक के दामाद हैं। वहीं, एक नामी अखबार के पोर्टल द्वारा “डीएसपी का पति तस्करी में गिरफ्तार” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

नोटिस में लगाए गए आरोप

DSP दिनेश्वरी नंद ने अपने वकील के माध्यम से भेजे गए नोटिस में दोनों संस्थानों पर तथ्यहीन और भ्रामक खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाया है। नोटिस में कहा गया है कि घटना वाले दिन लोकेन्द्र बघेल उज्जैन में मौजूद थे, लेकिन नामी अखबार ने बिना जांच-पड़ताल के उनका नाम शामिल किया।

नामी अखबार के पोर्टल की खबर पर आपत्ति जताते हुए DSP नंद ने कहा कि उनके पति को लेकर झूठी और आधारहीन खबर प्रकाशित की गई, जिससे उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा है।

खेद समाचार की मांग

DSP नंद ने दोनों समाचार माध्यमों से सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए खंडन समाचार प्रकाशित करने की मांग की है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विवाद का कानूनी पहलू

यह मामला न केवल मीडिया की जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है, बल्कि सार्वजनिक व्यक्तियों की छवि पर पड़ने वाले प्रभाव की गंभीरता को भी उजागर करता है। अब यह देखना होगा कि दो समाचार पत्रों को इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Back to top button