नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शासन प्रशासन को 15 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम नहीं सुधरी स्थिति तो शासकीय कार्यालय में बांधेंगे मवेशी।

ब्यूरो रिपोर्ट जाज्वल्य न्यूज़ जांजगीर चांपा।
जांजगीर चाम्पा जिला मे भारतीय जनता किसान मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए,और राज्य सरकार पर किसानो को जैविक खाद के नाम पता किसानो को अमानक गोबर मिट्टी और कचरा मिले खाफ को जबरन बेचने का आरोप लगाया,,,धरना प्रदर्शन मे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को रोका छेका मे गौ माताओ को सडक से गौठान मे पूरी व्यवस्था के साथ रखने की मांग की और 15 अगस्त तक सडको से मवेशियों को व्यवस्थित नहीं करने पर किसान मोर्चा के अगुवाई मे सडक से मवेशीयो को हटा कर एस डी एम कार्यालय, तहसील कार्यालय और थाना के साथ कलेक्टर कार्यालय ने बांधने की चेतावनी दी हैँ,,,
जांजगीर चाम्पा जिले मे भाजपा किसान मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की, राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किसानो को जबरन अमानक खाद खरीदने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय के कचहरी चौंक मे धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया,,
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 229 करोड़ का गोबर घोटाला का लगाया आरोप।
राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से जो वादा किया था उसे सरकार बनाने के बाद भूल गए है, किसानो को दो साल का बोनस देने की बात भी भूल गए और नरवा, गरुआ, घुरूआ,बाड़ी को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया, प्रदेश के किसान परेशान,युवा बेरोजगारी से तंग, महिला सुरक्षित नहीं और अधिकारी कर्मचारी भी परेशान है,नारायण चंदेल ने कहा कि राज्य सरकार ने गोबर खरीदी के माध्यम से 229 करोड़ का घोटाला किया हैँ, ना तो गौठान मे गोबर हैँ ना खाद,
15 अगस्त तक मवेशी गौठान नहीं पंहुचा तो किसान मोर्चा सरकारी दफ़्तर ने बंधेगे मवेशियों को
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य सरकार के रोका छेका अभियान को आड़े हाथ लिया उन्होंने कहा कि गाय और मवेशियों कि सुरक्षा के लिए सरकार को चिंता नहीं है, सड़को मे आज भी मवेशी बैठे रहते है और हादसे मे कभी मवेशी मरते है तो कभी लोग अपनी जान गवा बैठते है,सरकार ने कागजो मे रोका छेका शुरू कर दिया हैँ लेकिन आज भी मवेशी सडक मे हैँ, उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी दी हैँ कि 15 अगस्त तक मवेशियों को गौठान मे चारा पानी और छाया के साथ उपचार की व्यवस्था के साथ रखे और उसके बाद भी मवेशी सड़क मे नजर आया तो बीजेपी किसान मोर्चा मवेशियों को बांध कर कलेक्टर परिसर और एस डी एम परिसर और तहसील परिसर मे बान्धेगे।












