Thursday, March 28, 2024
HomeNewsप्रदेश भर में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संघ के आह्वान पर 29 जून...

प्रदेश भर में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संघ के आह्वान पर 29 जून को 2 सूत्री मांगों को लेकर रहेगा सामूहिक अवकाश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर अपने 02 सूत्रीय माँग ,34%मंहगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता के समर्थन में 29 जून को प्रदेश के लाखों कर्मचारी अधिकारी सामुहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे,29 जून के आंदोलन से शासन प्रशासन का काम पूरी तरह ठप्प हो जायेगा, जांजगीर चाम्पा जिले में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार के साथ फेडरेशन से सम्बद्ध कर्मचारी संघ के सदस्यों ने जिले के कार्यालयों, कलेक्टोरेट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आदिमजाति, सिंचाई, जिला पंचायत, कृषि महाविद्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील, लोक निर्माण, पी,एच ई, आर ई एस सहित सभी कार्यालयों में कर्मचारियों से समर्थन मांगा, कर्मचारियों के अभूतपूर्व समर्थन को देखते हुए से फेडरेशन के संयोजक विश्वनाथ परिहार ने दावा किया है कि जिले में आंदोलन शत प्रतिशत सफल रहेगा, जिले के कर्मचारियों को अवकाश लेकर धरना स्थल कचहरी चौक जांजगीर में उपस्थित होने की अपील कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ परिहार, सर्व जिलाध्यक्ष डॉ व्ही के पैगवार- राजपत्रित अधिकारी संघ, अर्जुन सिंह क्षत्रिय -तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, रामकिशोर शुक्ला -प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, बी.व्ही.निर्मलकर- डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, धन्यकुमार पांडेय- शिक्षक संघ, रमाकांत पांडेय- व्याख्याता संघ, फिरत किरण- लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, उज्ज्वल तिवारी- प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, विकास सिंह- संयुक्त शिक्षक संघ, रविन्द्र राठौर- सहायक शिक्षक फेडरेशन, शरद राठौर- शिक्षक फेडरेशन, राजकुमार साहू- नियमित व्याख्याता संघ, धर्मेंद्र यादव- राजस्व पटवारी संघ, जगन्नाथ गोस्वामी- स्वास्थ्य संयोजक संघ,डॉ राज जायसवाल – पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, टी.के.टंडन- सहायक पशु चिकित्साक्षेत्र अधिकारी संघ, रामु भैना -सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ,प्रवीण राठौर- बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, भूपेंद्र सिंह- सचिव संघ, बी.आर.रत्नाकर- अजाक्स संघ, मनमोहन गोड़- अनुसूचित जनजाति कर्मचारी शा सेवक संघ, एस एस नर्मदा -कृषि विस्तार अधिकारी संघ,खेलन राम खूंटे-कृषि स्नातक कृषि अधिकारी संघ,विजय पाण्डेय- कोषालय कर्मचारी संघ, योगेश चंद्रा- वन कर्मचारी संघ , संजय राठौर- लघुवेतन कर्मचारी संघ, आर.जे.वर्मा- राज्य कर्मचारी संघ ,डॉ नील सागर यादव- आर.एम.ए.संघ, ने की है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular