ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, जांजगीर में समर कैंप के आठवें दिन फन एक्टिविटी।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, जांजगीर में चल रहें समर कैंप का आठवा दिन का शुभारंभ दिनांक 02.05.2022 को छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रार्थना किया गया। समर कैंप के आठवा दिवस में समूह ‘अ‘ कक्षा- पहली से पाचवीं तक के छात्र-छात्राओं तथा समूह ‘ब‘ में कक्षा- छठवीं से दसवीं तक छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। समूह ‘अ‘ और समूह ‘ब‘ बच्चों को यू.सी मैस के संचालक संतोष धामेचा व शिक्षक समर्थ पांण्डेय व नीलम सिंह के द्वारा कक्षा- 1 से 10 तक छात्र-छात्राएँ अबेकस की कक्षा में सम्मलित हए। वे गणित का उपकरण (गिनती फेम) के प्रयोग कर बहुत ही जल्द जोड़, घटाव, गुणा, भाग करना सिख रहें है। जिसे उनकी दिमागी गतिविधि को सुधारने वाली मानशिक करने में मदद मिलती है। शिक्षक चंदन दास एवं खेल शिक्षिका किरण सिंह के द्वारा समूह ‘अ‘ और ‘ब‘ के विद्यार्थीयों का फन एक्टिविटी में बैंगल रिले रेस खेल का विभिन्न नियमों कि जानकारी देकर खेल-खेलकर मनोरजंन किए। जिसमें छात्र-छात्राओं को खेल-खेल में उनके मानसिक, बौद्धिक तथा शारीरिक विकास हुआ। कक्षा-1 से 10 तक विद्यार्थीयों का दो वर्गो में सामूहिक नृत्य व संगीत में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सुश्री स्वाति सिंह, श्रीमती सीमा पाण्डेय, सुश्री प्रतिभा चौहान और संगीत में निशांत राठौर व श्रीमती वर्षा सिंह की प्रमुख भूमिका रही। समूह ‘अ‘ के विद्यार्थीयों को आर्ट एण्ड क्राफ्ट की कक्षाएँ हुई जिसमें ड्राईंग पेपर, कैंची, फेवीकोल, पेन, पेन्सिल, रबर का प्रयोग कर बहुत ही सुंदर तितली बनाया गया। बच्चें बहुत ही उत्साह पूर्वक मन लगाकर कार्य किए। इस कार्यक्रम के शिक्षिकाएँ रश्मि थौरानी, सरिता प्रधान, विजय लता राठौर सांउड सिस्टम व फोटोग्राफी दिनेश मिरी, भानू प्रताप मधुकर, सूरज प्रकाश श्रीवास राउंड ड्यूटी सहदेव प्रधान, श्रीमती मिनीमोल थॉमस, श्रीमती भिष्मिता साहू, सुश्री प्रणिता चौहान, श्रीमती प्रिया यादव, योगेश उपाध्याय प्रमुख रहें।
विभिन्न कलायों की जानकारी व प्रशिक्षण द्वारा बच्चों मे कौशल वृद्धि तथा पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कलाओं के प्रति रूझान हेतु उत्साहवर्धन का प्रयास किया गया। आने वाले सप्ताह के अंतर्गत आयोजित समर कैंप का उददेश्य बच्चोे में उनकी अपनी प्रतिभा व कौशल क्षमता में वृद्धि करना एवं उनकी अपनी क्षमता के अनुरूप व उत्कृष्ट प्रतिभा का विस्तार करना है। अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जूस वितरण किया गया। यह कार्यक्रम डायरेक्टर आलोक अग्रवाल तथा प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में आयोजित किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।













