News

मनरेगाकर्मियों की हड़ताल रहेगी निरंतर, दांडी यात्रा का हुआ समापन।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::जिला जनपद से लेकर राज्य स्तर पर जारी रहेगा धरना
जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में प्रदेश भर के मनरेगा योजना अंतर्गत कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायक 4 अप्रैल से निरंतर हड़ताल पर है । तो वही 12 अप्रैल से मनरेगा कर्मचारियों ने दंतेवाड़ा से रायपुर तक 390 कि.मी. दांडी यात्रा निकाली गई।
उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रांतीय टीम के सदस्यों ने मुलाकात कर बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा चुनावी जनघोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 11 में मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा किया गया था, इस वादे पूर्ण करने का पदाधिकरियों ने अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने आश्वासन दिया कि आप मनरेगा कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांग को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल के इस आश्वासन के बाद उनकी बातों का सम्मान करते हुए जो दांडी यात्रा 4 मई को राजधानी रायपुर प्रवेश करने का समय निर्धारित था। उसे 30 अप्रैल को रायपुर बूढ़ा तालाब मे समापन किया गया।

मुख्यमंत्री जी के आश्वासन के बाद वर्तमान समय तक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन नहीं किया गया है और ना ही इस संबंध में राज्य स्तर से किसी भी प्रकार का पत्राचार किया गया है जिसे देखते हुए महासंघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि हड़ताल निरंतर जारी रहेगा।
यह हड़ताल जनपद,जिला के साथ ही राज्य स्तर पर जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्निवंशी ने बताया कि दांडी यात्रा के सफलतापूर्वक समापन के बाद अब अगली कड़ी में जिला, जनपद एवं राज्य स्तर पर चरणबद्ध तरीके से धरना दिया जाएगा। वही जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि नियमितीकरण की मांग जब तक पूरी नही हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Back to top button