Wednesday, April 24, 2024
HomeNewsपामगढ़ में बीती रात अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से एक...

पामगढ़ में बीती रात अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कर रही जांच।

शेषणारायण यादव पामगढ़ जाज्वल्य न्यूज रिपोर्ट मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत झूलन निवासी रघुवीर दिव्या पिता संतोष दिव्या उम्र 21 साल शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात घूमते घूमते शिवरीनारायण बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पहुंच गया, इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी। मृतक के भाई शैलेंद्र दिव्या ने बताया कि रघुवीर कि घर से कहीं जाने की सूचना मिलने पर वह अपने पड़ोसी के साथ उसका पीछा करते हुए मुख्य मार्ग की ओर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक सफेद कलर की चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मारते हुए पामगढ़ की ओर निकल गई। दोनों ने वाहन को रुकवाने की कोशिश की किंतु वह नहीं रुका। इधर रघुवीर वाहन की ठोकर से सड़क पर गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा। जिसके बाद उन्होंने मदद के लिए डायल 112 को फोन लगाया। डायल 112 रघुवीर को लेकर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
बहर हाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular