जांजगीर चांपा

जांजगीर दहला: चलती बाइक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, लूट के विरोध में व्यक्ति की हत्या

जांजगीर दहला: चलती बाइक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, लूट के विरोध में व्यक्ति की हत्या

 

 

जांजगीर शहर में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के खोखरा निवासी 53वर्षीय राधेश्याम प्रधान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राधेश्याम प्रधान चांपा स्थित एक कबाड़ी दुकान में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो नाबालिगों ने उन्हें रोककर कथित तौर पर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर चलती बाइक के दौरान उनकी पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।घटना जांजगीर शहर के उस समय की है जब खोखरा निवासी राधेश्याम प्रधान रोज की तरह चांपा स्थित कबाड़ी दुकान में काम पर जा रहे थे। रास्ते में दो नाबालिगों ने उन्हें रोककर कथित रूप से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने चलती बाइक के दौरान उनकी पीठ पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला लूट के प्रयास से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button