News

अशासकीय विद्यालय संघ द्वारा किया गया प्रतिभावान छात्रों का सम्मान

जांजगीर-चाम्पा। अशासकीय विद्यालय संचालक संघ नवागढ़ द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 5 वीं, 8 वीं, 10 वीं एवं 12 वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को संगठन द्वारा मोमेंटो और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय कुमार देवांगन (सहा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़, विशिष्ट अतिथि- आनंद पाण्डेय, डॉ. कमलेश पाण्डेय उपस्थित रहे। श्री देवांगन जी ने 10 वीं, 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने की सलाह दिया गया। आनंद पाण्डेय ने बच्चों को पूर्ण लगन एवं निष्ठा से कार्य करने की बात कही।  कमलेश पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को अथक प्रयास ही सफलता की कुंजी है इस पर जोर दिया गया। धनेश मिरी ने बच्चों को मोबाईल से दूर रहने की सलाह दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते संगठन के अध्यक्ष डीआर कश्यप ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण भविष्य में पढ़ाई की महत्व पर प्रकाश डाला। श्री पाणीग्राही र ने फोर टी ऑफ सक्सेस (सफलता के चार मूलमंत्र) पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी रामकुमार पटेल, भुवनेश्वर चौबे, जितेन्द्र कश्यप, संतोष कश्यप, अभय पाण्डेय एवं संघ के सभी स्कूल संचालक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  अभय पाण्डेय ने किया। आभार प्रदर्शन एसडी कॉलेज के संचालक डॉ. कमलेश पाण्डेय के द्वारा किया गया।

Back to top button