जांजगीर चांपा

10 लाख रूपए कीमती गांजा के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार,साथ ही 125 किलो जप्त।

ब्यूरो रिपोर्ट जाज्वल्य न्यूज़ ।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर विक्रम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लेकिन गांजा तस्करी करने वाले बाकी आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 125 किलो गांजा समेत वाहन जप्त किया है। जप्त गांजे की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। बता दें, सभी गांजा तस्कर बिलासपुर पेंड्रा के रास्ते ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के राजेन्द्रग्राम की तरफ ले जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में पुलिस और साइबर टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि अब भी बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Back to top button