News
संविदाकर्मियों की हड़ताल पर सख्त हुई सरकार,सर्विस ब्रेक और निष्कासन की तैयारी…

ब्यूरो रिपोर्ट जाज्वल्य न्यूज़ रायपुर।
14 जुलाई 2023।छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों के लिये एक बड़ी ख़बर निकल कर आ रही है । संविदाकर्मियों के हड़ताल पर सरकार बड़ी कार्रवाई के मूड में है। सूत्रों के अनुसार हड़ताल इसी तरह जारी रहने पर संविदाकर्मियों की सर्विस ब्रेक हो सकती है। हड़ताल बंद न करने पर सरकार निष्कासन की कार्रवाई भी कर सकती है।
संविदाकर्मियों की हड़ताल से आम जनता और सरकारी कामों में हो रही परेशानियों को देखते हुए सरकार सख्त कदम उठाने के मूड में है।












