जांजगीर चांपा

हसदेव नदी की सीना चीर कर रहे अवैध रेत उत्खनन खनिज विभाग बने सिर्फ कागजों के शेर।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

पीथमपुर हसदेव नदी के एनीकेट और एनएच पुलिया के बीच से दर्जनों ट्रैक्टर से अवैध रेत रोज उत्खनन हो रहा है जबकि पुलिया के 200 मीटर के परिधि से रेत का उत्खनन करने पर पाबंदी है फिर भी दिन रात सैकड़ो गाड़ी से परिवहन का कार्य धड़ल्ले चल रहा है पीथमपुर रेत घाट की ठेका अवधी पहले से ही समाप्त हो चुका हैं फिर रेत की अवैध उत्खन हो रहा और जिससे प्रशासन की लाखों रुपए के राज्स्व का नुकसान हो रहा फिर भी खनिज विभाग कार्यवाही करने सिर्फ खानापूर्ति कर रहे जबकि रेत घाट ठेका की टेंडर निकालने अब तक दूर की कौड़ी ही साबित हुआ है ऐसे में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी विभाग के भरोसे कार्यवाही की उम्मीद लगाए हुऐ साथ ही खनिज विभाग की मिलीभगत का आरोप लगाते हुऐ बताया कि कई बार विभाग को जानकारी दिए जाने पर भी टीम ना होने की बात करते हुऐ टाला जाता रहा है खनिज विभाग के लगभग 6किलोमीटर कि दूरी में होने के बाद भी अब तक कोई बड़ी कार्यवाही नही कर जिससे विभाग की मिलीभगत कर राज्स्व की नुकसान कर अपना पेट भरने की बात कही जा रही है देखने वाली बात होगी की रोज दर्जनों गाड़ी से अवैध परिवहन करने पर कैसी कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button