Friday, May 3, 2024
Homeजांजगीर चांपातिलक सेवा एवं शिक्षण संस्थान के 9 वें स्थापना दिवस अवसर पर...

तिलक सेवा एवं शिक्षण संस्थान के 9 वें स्थापना दिवस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत हुए शामिल, कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

-खबर अफरीद से है,, जहां तिलक सेवा एवं शिक्षण संस्थान के बैनर तले नौवीं स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. केपी राठौर ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चांपा अध्यक्ष जय थवाईत, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शेषराज हरवंश, बाबूलाल जायसवाल, चिकित्सक लोकेन्द्र लगर, लेखराम देवांगन सहित अन्य लोग थे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत के आगमन के पश्चात उन्होंने समर्थकों के साथ सक्रांति भोज किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सक्रांति भोज का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की शुरूआत आश्रम के बच्चों ने सरस्वती वंदना कर किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के राजगीत का वाचन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में शिक्षक व संस्थान के संस्थापक केशव सिंह राठौर के पिता गौरीशंकर राठौर ने डॉ. महंत का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत हुआ। इसके बाद तन, मन, धन से संस्थान में अपना योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। डॉ. महंत ने अपने उद्बोधन में तिलक साव को नमन करते हुए उनकी प्रेरणा से संचालित तिलक सेवा संस्थान की न केवल सराहना की, बल्कि इस कार्य के लिए वीड़ा उठाने वाले केशव सिंह राठौर को अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने संस्थान के संचालन में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को डॉ. केपी राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्थान के अलावा लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे वहीं इस बीच तिलक सेवा एवं शिक्षण संस्थान के सक्रिय सदस्यों को शाल मोमेंटो देकर मुख्याभ्यागत के हाथों सम्मानित किया गया सदस्यों की सूची

1  राजकिशोर सिंह राठौर बिलासपुर

2   राकेश कुमार राठौर बिलासपुर

3  अश्वनी राठौर  बिलासपुर

4   सोमनाथ राठौर खरसियां

5   राजेश राठौर रायगढ़

6   भुवनेश्वर सिंह राठौर अफरीद

7  डॉ रथराम पालेकर अफरीद

8   डॉ मंजू राठौर  जांजगीर

9   श्रीमती सविता गोस्वामी  चाम्पा

10   श्रीमती बृहस्पति गबेल  डोडकी

11   चंद्रशेखर गोस्वामी चाम्पा

12  धीरज कुमार राठौर  चाम्पा

13  चंद्रिका प्रसाद पटेल हथनेवरा

14  हरीश कुमार गुप्ता  अफरीद

15  राम यादव कमरीद

16   रविन्द्र राठौर चाम्पा

17  महेश अग्रवाल चाम्पा

18  अंकित खेतान चाम्पा

19  राज अग्रवाल चाम्पा

20  रोहित कुमार गुप्ता अफरीद

21  कैलाश कश्यप जांजगीर

22  ठा. केदार सिंह राठौर  अफरीद

23  प्रेम शंकर साहू सरवानी

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular