News

नपा अध्यक्ष जय थवाईत ने आरसीसी नाली निर्माण का किया भूमिपूजन।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::नगरपालिका चाँपा में 2 लाख रुपए की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। यह आरसीसी नाली के निर्माण कार्य चंद्रशेखर से लखेश्वर सहिस के घर तक की बनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्य संपन्न किया गया इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने कहा कि जनता की समस्या को सुनने के लिए वे रोजाना सुबह 11से 12 बजे तक रहते हैं। इस दौरान शिकायत के आधार पर उसका निराकरण भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य बगैर किसी भेदभाव के किए जाएंगे। वे लगातार नगरपालिका चाँपा का विकास कर रहे हैं।

Back to top button