News

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई वसुंधरा नगर में अवैध हुक्का बार पर छापा,12 आरोपी गिरफ्तार।

 

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने वसुंधरा नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। यह मकान अजय कुमार का है, जहां प्रति घंटे 400 रुपये की दर से हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. श्रीकांत प्रजापति (32), निवासी कुम्हार पारा।

2. वेदांत शुक्ला (32), निवासी दयालबंद।

3. विनोद ठाकुर (28), निवासी सिंधी कॉलोनी।

4. प्रीस कश्यप (25), निवासी कुदुदंड।

5. शौर्य कश्यप (18), निवासी तेलीपारा।

6. शुभम माखिजा (24), निवासी मुक्तिधाम सरकंडा।

7. अरनव मिश्रा (18), निवासी मुक्तिधाम सरकंडा।

8. राज कश्यप (24), निवासी पुराना बस स्टैंड।

9. दक्ष कश्यप (18), निवासी तेलीपारा।

10. विनीत ऐलानी (22), निवासी सरकंडा।

11. मकान मालिक अजय कुमार।

12. एक नाबालिग।

जप्त सामग्री:

10 हुक्का सेट।

21 डिब्बे हुक्का फ्लेवर।

12 डिब्बे तंबाकू युक्त जाफरानी पान फ्लेवर।

08 पेटी चारकोल (प्रत्येक 20 किलोग्राम)।

1 बोरी टिशू पेपर और 1 बोरी फिल्टर।

1 कोयला जलाने वाला हीटर।

नगद 18,500 रुपये।

कैसे हुआ खुलासा:

1 दिसंबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने वसुंधरा नगर के मकान में छापा मारा, जहां हुक्का बार संचालित हो रहा था। मकान मालिक अजय कुमार को भी इस अवैध गतिविधि से कमीशन मिलता था।

आरोप और कार्रवाई:

सभी आरोपियों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की धारा 04, 21(1), 21(2), और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।बिलासपुर पुलिस ने इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दियाहै कि अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Back to top button