News

शोक संवेदना व्यक्त करने विभिन्न दलों के जन-प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गुप्ता निवास पहुंच।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: दो फरवरी,2022 को देर रात्रि प्रियवर संदीप कुमार गुप्ता जी के द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से हितेश गुप्ता के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर सहसा विश्वास ही नहीं हुआ कि दो दिन पहले ही पारिवारिक कार्यक्रम में उनसे मिले हैं और हमें इतनी जल्दी छोड़कर चले गये । मेरा गुप्ता परिवार से संबंध वर्षों पुराना हैं। जब भी मां समलेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए जाता था उनसे भेट होती थी उनसे व्यक्तिगत बातें भी होती । उन्होंने जीवकोपार्जन के लिए कई काम- धंधा करते हुए किस तरह और कितना संघर्ष किया और अंततः सब को बंद करके समलेश्वरी मंदिर के परिसर में ही माता रानी के श्रृंगार सामग्री, फल-फूल , चित्र और प्रसादी बेचने लगे।
गुप्ता समाज के बहुत ही होनहार , घर-परिवार के लिए समर्पित , तीन भाईयों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ , युवा उद्यमी हितेश कुमार गुप्ता सुपुत्र स्वर्गीय अशोक गुप्ता सदर बाजार , समलेश्वरी मंदिर चौक, चांपा के देहावसान का समाचार पाकर शोक संवेदना व्यक्त करने विभिन्न राजनैतिक दलों के जन-प्रतिनिधि एवं समाजसेवी पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहें हैं ।
ज्ञातव्य हो कि नगर के होनहार युवा हितेश कुमार गुप्ता के असामयिक निधन से घर- परिवार के साथ शुभचिंतक हस्तप्रभ हो गये हैं । उस पुण्य आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । उस पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थनाएं की गई और परिवार को ढांढ़स भी बधाया । दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में अपनी माता श्रीमति माया देवी गुप्ता के वार्षिक श्राद्ध निमित्त श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रहसबेड़ा प्रांगण में भक्तिभाव पूर्वक सतत साधना करते हुए भाग लिया था । घर में भागवत कथा का आमंत्रण देने के लिए श्रद्धालु-भक्तों की सूची को अंतिम रूप दिया और कई लोगों को स्वयं जाकर श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में सम्मिलित होने का न्यौता दिया । भक्तिभाव पूर्वक भागवत कथा सम्पन्न होने के बाद सदा के लिए अपनी आंखें बंद कर दी । वे सहृदय व्यक्ति थे।
व्यापार-व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ भारत माता के प्रति समर्पित रहने वाले व्यक्ति थे । वे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों में समर्पण भाव से भाग लेते रहें । धन्य हैं ऐसे प्रसिद्धि परामुखता हितेश गुप्ता।
संवेदना व्यक्त करने छत्तीसगढ़ विधान सभाध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत जी , पूर्व सांसद श्रीमति कमला देवी पाटले , जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण प्रसाद चंदेल , नपाध्यक्ष चांपा जय थवाईतजी , पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप कुमार नामदेवजी ,ब्लांक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता , प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति के सचिव शशिभूषण सोनीजी , युवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रहें कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, श्रीमति ज्योति किशन कश्यप जी , पार्षद नागेन्द्र गुप्ता , संतोष सिंह जब्बल , सुदेश अहीर राजकुमार सोनी , प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा , बजरंग डिडवानिया जी , पूर्व नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल , युवा उद्यमी धीरेंद्र बाजपेयीजी , शंकर शर्मा, किशन सोनी , रामचंद्र थवाणी , शेखर देवांगन , श्रीमति शांति सोनी, लक्ष्मी प्रसाद सोनी, भगवान दास गढेवाल अध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर, पुरुषोत्तम शर्मा सराफा व्यवसाई नारायण विजय सोनी, पूर्व भाजपा मंड़ल अध्यक्ष संतोष सोनी , सुनील साधवानी,
आदि-आदि गुप्ता निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । कैलाश कश्यप सीजी न्यूज़ चैनल परिवार भी उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं।

Back to top button