Wednesday, May 8, 2024
HomeNewsविश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का महानतम ग्रंथ में से है भारतीय...

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का महानतम ग्रंथ में से है भारतीय संविधान।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा

संविधान दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर रेल मंडल प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जन जाति रेल कर्मचारी संगठन चाम्पा शाखा द्वारा आयोजित “संविधान दिवस” कार्यक्रम की मुख्य आसंदी से कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का महानतम ग्रंथ है भारतीय संविधान। यह सार्थक तभी होगा जब सौ प्रतिशत इसका अनुपालन किया जाय, हम सब का दायित्व है कि हम सब देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए संविधान के दायरे में रहकर अपना कार्य करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जोनल महामंत्री प्रभात पासवान ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) राजधारी यादव ने कहा कि देश का हर नागरिक समता, समानता और बंधुत्व से रह सके यह हमें अधिकार देता है,
विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष शिवमंगल ने कहा कि देश का हर नागरिक समान अधिकार रखता है। यहाँ कोई छोटा बड़ा नहीं।

विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति राज्य आयोग के सदस्य रमेश पैगवार ने कहा कि- भारत का संविधान संघात्मक भी है और एकात्मक भी। भारत के संविधान में संघात्मक संविधान की सभी उपर्युक्त विशेषताएं विद्यमान हैं। दूसरी बात यह है कि आपातकाल में भारतीय संविधान में एकात्मक संविधानों के अनुरूप केंद्र को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए प्रावधान निहित हैं।

विशिष्ट अतिथि संविधान प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष अधिवक्ता धनीराम बंजारे ने कहा संविधान की विशेषता यह है कि केवल एक नागरिकता का ही समावेश किया गया है तथा एक ही संविधान केंद्र तथा राज्य दोनों ही सरकारों के कार्य संचालन के लिए व्यवस्थाएं प्रदान करता है। इसके अलावा संविधान में कुछ अच्छी चीजें विश्व के दूसरे संविधानों से भी संकलित की गई हैं।

विशिष्ट अतिथियों में जागेश्वर बाँधे जी रायपुर, अनिल केरकेट्टा,तामक नन्द, लोकनाथ प्रधान, जितेंद्र मंडल, पुष्पराम कोसले, आदि मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में बिलासपुर मंडल के समस्त शाखा पदाधिकारी एवं रायपुर मंडल के पदाधिकारी, डब्लू आर एस वर्क शॉप रायपुर के पदाधिकारी, नागपुर मंडल के पदाधिकारी, नागपुर मोतीबाग वर्कशॉप के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रेल विभाग के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे, इस कार्यक्रम में चाम्पा शाखा के अध्यक्ष बलराम रात्रे एवं सचिव सुरेश पैगवार के साथ साथ उपाध्यक्ष सतकुमार टंडन, चंद्रिका बर्मन, राजेश कँवर, कुंजबिहारी लहरे, लाला बंजारे, तिरिथराम, अखिलेश्वर कँवर, आवास आबंटन सदस्य अजयकुमार, कालोनी केयर सदस्य रामदुलार, गंगाराम रात्रे, केवल प्रसाद सायटोंडे, राजेश अजय, राजकुमार सांडे, भोजराम रात्रे, कमलेश बर्मन, हरप्रसाद ध्रुव, अजय सिंह महिपाल, रामप्रसाद ध्रुव, संजय कुमार पाटले, फिरत राम, सतपाल कँवर, संजय जगत, अमरू राम गोंड़, धरम सिंह सिदार, मसीह दास कच्छप, जितेंद्र बंजारे, त्रिभुवन, रामकुमार खरे, भुवनेश्वर बघेल, लक्ष्मी रत्नाकर, चंद्रभान पाटले, मूलचंद तारक, ताम्रधुज पाटले, विजय कुमार, गजानंद बंजारे, जयप्रकाश सोनवानी, लक्ष्मीनारायण जगत, जरहुराम ध्रुव, संतोष सूर्यवंशी, जितेंद्र बंजारे, फिरोज खूंटे, गणेश बंजारे के साथ साथ समस्त कर्मचारीगण जोरशोर से लगे रहे, कार्यक्रम का संचालन सुरेश पैगवार, चंदिका बर्मन और सतकुमार टंडन ने किया। आभार प्रदर्शन चाम्पा शाखा अध्यक्ष बलराम रात्रे ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular