News

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक का आईआईटी खड़गपुर SPIC MACAY कार्यक्रम में चयन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक का आईआईटी खड़गपुर SPIC MACAY कार्यक्रम में चयन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी, उप प्राचार्या भिष्मिता साहू के निर्देशन में दिनांक 24 मई 2026 को संस्था के विद्यार्थियों को शिक्षकों की देख-रेख में आई.आई.टी. खड़गपुर ले जाया गया। विद्यार्थीगण आई.आई.टी. खड़गपुर में स्पिक मैके के 11वीं अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन एवं आई.आई.टी खड़गपुर की 75 वीं सालगिरह समारोह में भाग लेगें। यह सम्मलेन दिनांक-25 मई से लेकर 31 मई 2026 तक क्रियान्वित होगी। इस सम्मेलन के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिवस वार भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के पांच छात्र एवं शिक्षिका का चयन प्रतिष्ठित आई.आई.टी. खड़गपुर में आयोजित होने वाले स्पीक मैके कार्यक्रम के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार स्पीक मैके कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय संगीत, कला एवं संस्कृति के संरक्षण और युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में देशभर से चयनित प्रतिभागी भाग लेते हैं। विद्यालय के छात्र एवं शिक्षक ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह चयन न केवल स्कूल बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा जिले के लिए गौरव की बात है। इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी और वे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। उल्लेखनीय है कि स्पीक मैके देशभर में भारतीय संस्कृति एवं कला को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करता है। इतने बड़े मंच में प्रतिभागी बनने पर ब्रिलियंट शाला परिवार तथा समस्त जांजगीर वासी हर्षित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Back to top button