
नारायणपुर, 29 अगस्त 2025 जिला नारायणपुर में पुलिस द्वारा संचालित संयुक्त नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत अबूझमाड़ के जंगल-पहाड़ में माड़ डिवीजन के माओवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हथियारबंद सीनियर कैडर नक्सली भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोगी सामग्री छोड़कर भाग निकले।इस दौरान LMG, AK-47 (त्रिची), इंसास, SLR, स्टेन गन, पिस्टल, मोटार्र जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ ही BGL सेल, डेटोनेटर, ग्रेनेड, नक्सली साहित्य और 300 से अधिक सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है।
बरामद सामग्री में शामिल –
7.62 mm LMG, 51 mm मोर्टार, SLR, इंसास, स्टेन गन, AK-47 (त्रिची)
9 mm पिस्टल 02 नग, देशी कट्टा 02 नग, 303 और 12 बोर रायफल
49 नग भरमार बंदूक, 08 नग BGL लांचर, ग्रेनेड व तीर बम
23 बड़े, 63 मीडियम, 14 छोटे BGL सेल
141 बंडल सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, रिमोट स्विच, गार्मीन GPS
नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री
इस अभियान में नारायणपुर DRG, STF और ITBP की संयुक्त कार्यवाही रही। खास बात यह रही कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नदी-नालों के उफान के बावजूद सुरक्षा बलों ने 5 दिनों तक लगातार नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान चलाकर यह बड़ी सफलता हासिल की।एसपी नारायणपुर ने बताया कि अभियान का मकसद अबूझमाड़ क्षेत्र को नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त कराना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना स्थापित करना है।












