छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय सभा की बैठक चांपा में संपन्न..

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::
छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की सप्तम प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक एवं सभा का आयोजन 9 मार्च को चांपा शाखा एवं चांपा स्पंदन शाखा के संयुक्त आतिथ्य में कोसा, कासा कंचन की नगरी चांपा शहर के रंग महल रिसोर्ट परिसर में किया गया, सर्वप्रथम श्री गणेश जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुआ । इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग, राष्ट्रीय चैयरमैन सुनील जैन, प्रांतीय महामंत्री राज अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश अग्रवाल, ओम सिटी चांपा के डायरेक्टर संजय अग्रवाल, आशीष गोयल, राष्ट्रीय सदस्य पुरषोत्तम सिंघानिया, राष्ट्रीय सदस्य हरिओम अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक प्रशांत गांधी, नीरज अग्रवाल, प्रांतीय पदाधिकारी मनीष अग्रवाल, रीना केडिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पितांबर अग्रवाल, जयकिशन अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष शलभ अग्रवाल, विक्रांत अग्रवाल, सुमित मित्तल, संगीता मित्तल, ऋषभ केडिया प्रमुख रूप से मौजूद थे ।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पूरे देश में जन सेवा, समाज सेवा एवं रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी वर्तमान में 65 शाखाएं सक्रिय रूप से कार्यरत है, एवं सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ मंच को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं । प्रांतीय महामंत्री राज अग्रवाल ने पिछले 1 वर्षो में मारवाड़ी युवा मंच ने जो जनसेवा व अन्य समाज सेवा के कार्य किये है उसपर प्रकाश डाला, तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने अपने प्रतिवेदन की प्रस्तुति करते हुए पिछले बैठक में की कार्रवाई का अनुमोदन किया गया ।
प्रांतीय सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मंच के सदस्यों में आज पूरे देश में एक अभूतपूर्व उत्साह है, तथा कोरोना काल मे भी मंच ने जो काम शाखा स्तर पर किया है, उसके लिए सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं, एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने पूरी दुनिया में अपने कार्यों से अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है, चाहे देश में प्राकृतिक विपदा की बात हो या कि जरूरतमंदों की सेवा की बात हो मंच ने हमेशा आगे आकर अपने इन कार्यों को करते हुए जिम्मेदारियों को निभाया है, बैठक को राष्ट्रीय चैयरमैन सुनील जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग, प्रियंका मोदी, रीना केडिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पितांबर अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज मंच के कार्य सभी के मानस पटल पर अंकित हैं, तथा मंच आज जो कार्य एक गांव स्तर की शाखा के माध्यम से कर रहा है,तथा ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा हो, रक्तदान की सेवा,एंबुलेंस की सेवा हो यह मंच की अपनी एक अलग पहचान है, बैठक के दौरान जहां प्रांतीय स्तर पर व्यक्तिगत,शाखा स्तर के एवं प्रांतीय स्तर के पुरस्कारों का वितरण भी किया गया ।
बैठक को सफल बनाने में चाम्पा शाखा के अध्यक्ष निखिल जालान, प्रकाश अग्रवाल, किशोर मोदी, छैलबिहारी अग्रवाल, अंकित मोदी, विशाल केडिया, शंकर शर्मा, अजय शर्मा, रजत चौधरी, हितेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विकाश मोदी, निखिल अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सोमिल मोदी, पारस बिंदल, स्पंदन शाखा की अध्यक्ष कला अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, माया शर्मा, मंजू अग्रवाल, सीमा मोदी, हेमलता अग्रवाल, स्वेता मोदी, वंदना मोदी, श्वेता प्रकाश अग्रवाल, शालनी शर्मा, मौजूद थी साथ ही प्रदेश के अन्य शाखाओं मंच सदस्य उपस्थित थे ।













