News

बिना रॉयल्टी के दौड़ रहे रेत से भरे हाइवा और ट्रेक्टर रेत घाट पर अवैध उत्खनन रोकने में खनिज विभाग के छूट रहे पसीने सरकार को हो रहा लाखो का नुकसान

ओपी राठौर जाज्वल्य न्यूज::बम्हनीडीह के हसदेव नदी से लगातार रेत माफिया जेसीबी मसीन लगा कर हसदेव नदी का सीना चीर रहे है रेत माफिया हसदेव नदी घाट से रोजाना 100 ट्रिप से अधिक रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है । हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन कर रेत माफिया आस पास के सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार व पंचायतो में चल रहे निर्माण कार्य में खफा रहे है ज्ञात हो कि बम्हनीडीह के घाटों से रोजाना अवैध रेत उत्खनन किया जाता है यहां से निकलने वाले रेतों को ऊंचे दामों पर बाहर गांव व शहरों में बेचा जा रहा है । वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद औपचारिकता पूरी करने कार्यवाही की गई मामला ठंडा पढ़ने पर अब खनिज विभाग इन अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफियाओं पर कोई कार्यवाही करने के बजाय इन पर मेहरबान बनी बैठी है। रेत माफियाओं पर कारवाई नही होने से शासन को रायल्टी का भी नुकसान हो रहा है।।

सुबह 3 बजे औऱ शाम 4 बजे के बाद रेत निकालने ट्रेक्टरों की लगती है होड़

बम्हनीडीह पुछेली पिपरदा सोंठी हथनेवरा हसदेव नदी पर अवैध रेत उत्खनन के लिए रोजाना सुबह 3 बजे से गाड़ियो की होड़ लगने लगती है वही बम्हनीडीह हसदेव नदी घाट पर तो रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। कार्यवाही नही होने के कारण अवैध उत्खनन करने वालो लोगो की तादाद लगातार बढ़ते जा रहे है ।

प्रियंका चन्द्रा प्रभारी तहसीदार बम्हनीडीह
अभी मेरा नवीन पदस्थापना बम्हनीडीह में हुआ है अवैध उत्खनन की जानकारी लेकर सख्त कार्यवाही करेंगे।

Back to top button