आधी रात को गहरी नींद में सो रही युवती को बेहोश कर किया दुष्कर्म।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज::राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक किशोरी के साथ उसी के गांव में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपित रात में किशोरी के घर में घुसा।
उस वक्त किशोरी गहरी नींद में थी। आरोपित ने उसे बेहोशी की दवा सुंघा दी। इसके बाद उसने किशोरी संग ज्यादती की और भाग गया। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 10 वीं तक पढ़ने के बाद अब घरेलू काम करती है। पड़ोस में रहने वाले अरविंद विश्वकर्मा का उसके घर आना-जाना था। किशोरी ने शिकायत में पुलिस को बताया कि बुधवार-गुरुवार वह घर में सो रही थी। इस दौरान अरविंद उसके कमरे में घुस आया। अरविंद ने उसके चेहरे पर रूमाल रख दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। होश आने पर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ज्यादती की गई्र है। सुबह उसने घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद स्वजनों के संग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपित अरविंद मैकेनिक का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अनाज व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज
उधर, बैरागढ़ थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अनाज व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 53 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि वह अनाज व्यापारी अजीत पारवानी की दुकान पर गेहूं बीनने का काम करती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि दाे साल पहले व्यापारी ने चंचल चौराहे के पास एक स्थान पर उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










