News

महिलाओं को आगे लाने एवम उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है गौरव सिंह।

जांजगीर चांपा जाज्वल्य न्यूज: नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत हरदी में महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में एवं ग्राम पंचायत हरदी सरपंच गौरव सिंह के नेतृत्व में विद्यालय ज्ञान सागर गुरुकुल विद्या मंदिर हरदी में नारी शक्ति करण का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया जिसमें नारी परिचर्चा, नारी सुरक्षा, सामान्य ज्ञान, उर्दू ज्ञान, मार्शलआड, पेंटिंग राइटिंग, तत्कालीन भाषण, का कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री एक कुंडिया यज्ञ से पूजन किया गया।

सरपंच गौरव सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत हरदी के गुरुकुल विद्यालय में एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण रखा गया जिसमे नारी परिचर्चा,नारी सुरक्षा, सामान्य ज्ञान, पेंटिग राइटिंग, तत्कालीन भाषण, मार्शल आर्ट में छात्राओं ने भाग लिया जिसमें उनको  सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप, बालक रत्नमूल,बृजलाल प्रधान (अधिवक्ता) कृष्ण कुमार ,रवि सागर, बलराम कश्यप , गोविंद, सत्येन्द्र सूर्या ऋतु श्रीवास सुखिन सोनवान , पुष्पा देवी,एवं समस्त स्कूल स्टाफ सहित छात्र, छात्रा  उपस्थित रहे साथ मेंं बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

Back to top button