किसानो के हित में ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि छिपी हुई है – गगन जयपुरिया।
करनौद में कृषक प्रतीक्षालय का लोकार्पण एवं धान खरीदी का हुआ शुभारम्भ।
ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा
दिनांक 21-11-22 को करनौद धान खरीदी केंद्र में कृषक प्रतीक्षालय का लोकार्पण एवं धान खरीदी का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति गगन जयपुरिया के द्वारा किया गया। उनके द्वारा अपने निधि के 1.33 लाख रूपये की लागत से किसानो के लिए बनाये गए प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया गया। सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान् गणेश और धान की देवी माँ अन्नपूर्णा की पूजा की गई I उसके बाद कांटा-तराजू और बाँट की भी पूजा की गई। सबसे पहले करनौद के ही कृषक नोमान तिवारी का धान खरीद कर खरीदी केंद्र का शुभारम्भ किया गया। गगन जयपुरिया ने अपने सम्बोधन में कहाँ की छत्तीसगढ़ किसानो का प्रदेश है और किसानो के सुख तथा हित में ही प्रदेश की समृद्धि छिपी हुई है। किसानो को धान बेचने के लिए अपनी बारी आने तक दिन-दिन भर धुप में खरीदी केन्द्रो में खड़े रहना पड़ता है उनकी परेशानी को देखते हुए ही मैंने अपनी निधि से जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रो में कृषक प्रतीक्षालय दिया है। जिसमे कुछ का निर्माण हो चूका है और कुछ प्रस्तावित है। मैं जबसे जिला पंचायत सदस्य बना हूँ तब से किसानो की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयासरत हूँ। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र के लिए स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को धान खरीदी की तमाम व्यवस्थाएं जिसमे सही तौल , पेय जल एवं धान खरीदी नियम को केंद्र में चस्पा करने के निर्देश दिए। किसानो का गिरदावली के नाम पर काटे गए रकबा का भी तहसीलदार और पटवारी से बात करके जल्द से जल्द निराकरण करने को कहाँ। लोकार्पण एवं शुभारम्भ कार्यक्रम में मार्केटिंग सोसाइटी के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा , जनपद सदस्य विकास शर्मा , करनौद सरपंच रोकम यादव, अरुण राठौर , नकटीडीह सरपंच गंगा जांगड़े , गोविंदा सरपंच आशाराम डड़सेना , हरीश तिवारी , फिरन यादव, तिलक जलतारे, सुकलाल कुम्हार, संतोष कुम्हार, धनीराम केंवट, दौलत कलार, भोग प्रसाद देवांगन, रोहिणी महराज, किरित डडसेना, गेंदराम डडसेना, राजकुमार जायसवाल, अवधेश देवांगन, भरत चंद्रा, संस्था प्रबंधक
रथलाल डड़सेना, तौल प्रभारी जगदीश चंद्रा एवं बड़ी संख्या मे अन्य किसान उपस्थित थे, आभार प्रदर्शन सरपंच रोकम यादव ने किया।