News

पत्नी के छोड़कर जाने के बाद के बाद युवक ने समाप्त कर ली अपनी इहलीला, शराब का आदि था युवक।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::सोमवार सुबह एक युवक का शव उसके ही घर में पंखे से लटका मिला। युवक की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक ने दो शादियां की थीं, लेकिन दोनों पत्नियां छोड़कर चली गईं। इसके बाद वह नशे का आदि हो गया था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोसमंदा निवासी कैलाश चौहान (32) पुत्र बाबूलाल चौहान ने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे जब परिजन उसे चाय देने गए तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांका तो अंदर पंखे से उसका शव लटक रहा था। आसपास के लोगों में बात फैली तो उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि युवक की दो शादियां हुई थी। दोनों पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। वह शराब पीने का आदी था और नशे में धुत रहता था। पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी परेशान था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की आदत और पारिवारिक समस्याओं के चलते ही उसने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फाइल फोटो

Back to top button