जिला कांग्रेस ने की मंहगाई, बेरोजगारी पर प्रेसवार्ता।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::देश में व्याप्त मंहगाई,बेरोजगारी, मुद्रा स्फीति दर में बढ़ोत्तरी पर जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर द्वारा प्रेसवार्ता की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवम जिला संगठन प्रभारी श्री अर्जून तिवारी ने कहा कि देश की बढ़ती बेरोजगारी दर इस बात का सबूत है कि केंद्र की मोदी सरकार केवल धार्मिक उन्माद और हिंदू मुस्लिम के मुद्दे पर युवाओं को भटकाकर अपने चहेतों को फायदा देने के एजेंडे में काम कर रही है। देश की संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति के कॉलेजियम में भी छेड़छाड़ की जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ती मंहगाई के कारण आम नागरिक के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। लोगों के घर का बजट पहले की अपेक्षा डेढ़ से दो गुना तक हो चुका है। आम जनता अपने रोजमर्रा के लिए आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिए कड़ा संघर्ष किया जा रहा है। पूर्व विधायक देवांगन ने कहा कि जिस गति से मंहगाई और बेरोजगारी दर के ग्राफ में बढ़ोत्तरी हुई, ठीक उसी के उल्टे देश की मुद्रा का अवमूल्यन हो रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप विदेशी पूंजी का दाम बढ़ रहा है। प्रेसवार्ता में दिनेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, गुलजार सिंह ठाकुर प्रतिनिधि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, रवि भारद्वाज पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा जांजगीर चांपा, रमेश पैगवार सचिव प्रदेश कांग्रेस, इंजी रवि पाण्डेय सचिव प्रदेश कांग्रेस, प्रिंस चंद्रमौली शर्मा अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस जांजगीर चांपा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी उपस्थित रहे।











